श्रीरामकथा कथा का भक्तों ने किया रसपान

 संजय गर्ग ने वितरित किये तुलसी के पौधे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर आचार्य मदन मुरारी मिश्रा ने कहा कि भरद्वाज मुनि बसहिं प्रयागा, तिन्हहि राम पद अति अनुरागा अर्थात प्रभु श्रीराम का प्रयाग आगमन एवं भरद्वाज मुनि से भेंट, गुरु महिमा सुमंत की अयोध्या वापसी, भरत का अयोध्या आगमन पर आचार्य मदन मुरारी मिश्रा ने अपने मुखार बिन्दु से कथा का रसपान कराया और साथ ही गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर तुलसी के पौधे वितरित किये गये। समाजसेवी व श्रद्धारानी स्मृति संस्थान के अध्यक्ष संजय गर्ग ने कथा में पहुंचकर आचार्य एवं आये हुए लोगों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया और तुलसी के पौधे देकर तुलसी का महत्व बताया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री मीरा सिंह, सुमन राठौर, चित्रा अग्निहोत्री, सुनीता वर्मा व अमन अवस्थी, सुबोध शुक्ला को आचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। विजय अवस्थी, शिवविलास त्रिवेदी, रमाकांत, एसपीएस राठौर आदि ने कथा का रसपान किया। व्यवस्था सुधेश दुबे व श्वेता दुबे, पंकज वर्मा आदि ने देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *