शिव महापुराण कथा का भण्डारे के साथ विराम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के तत्वाधान में जय नारायन वर्मा रोड गमा देवी मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा का समापन हुआ। साथ ही भण्डारे का आयोजन हुआ। उज्जैन से आये आचार्य प्रीतम शरण महाराज के सानिध्य में शिव महिमा का बखान किया गया। शंकर पार्वती के विवाह व श्रावणी मास पर शिव पूजा के बारे में प्रवचन प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि शंकर आदि है, उनकी महिमा अनादि है। उनके पूजन से समस्त दुखों का नाश होता है। सावन माह में भगवान शिव की जो भी भक्त पूजा अर्चना करता है वह सम्पन्न रहता है। सावन के सोमवार के व्रत की महत्वता पर प्रकाश डाला और ्रप्रभु की महिमा का बखान सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हुए। देर शाम तक भण्डारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में भक्त व महिलायें मौजूद रही। आयोजन समिति में आचार्य विवेकानंद पाठक, बबिता पाठक, सभासद अनिल तिवारी, रामवीर चौहान, प्रीती तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया। समापन अवसर पर आचार्य प्रीतम शरण महाराज को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *