एसडीएम ने 101 शिकायतों में 11 का किया मौके पर निस्तारण

 लेटलतीफ आने पर मेरापुर के उप निरीक्षक को लगायी फटकार
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना मेरापुर के उपनिरीक्षक के लेट आने पर उपजिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई और कहा दोबारा से अगर किसी भी विभाग का अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान समय पर नहीं उपस्थित हुआ तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर गुणवत्ता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण मे देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास सहित अन्य विभागों करी कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ संजय वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह, नगर पालिका के जेई प्रभान्त कुमार, बीडीओ राजेन्द्र प्रसाद, चिकित्सा प्रभारी शोभित शाक्य, कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, कम्पिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य, शमसाबाद थानाध्यक्ष तरुण कुमार, नवाबगंज थानाध्यक्ष अवध नारायण पाण्डेय, मेरापुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *