लखनऊ,समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मूसलधार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 44 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। गोंडा, बहराइच, सीतापुर और बाराबंकी में हालात गंभीर बताए जा रहे हैं। लखनऊ, अयोध्या और रायबरेली समेत कई जिलों में 12वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की।
यूपी में मानसून सक्रिय है जिसकी वजह से बारिश का दौर जारी है। प्रयागराज में कई इलाके बाढ़ में डूब चुके हैं तो वहीं वाराणसी समेत कई शहरों में नदियां उफान पर है। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के तराई और आगरा मंडल के करीब 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 31 अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है और 64 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन व आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अन्य जिलों में भी अवकाश घोषित
लखनऊ के अलावा रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच और अंबेडकर नगर में भी अवकाश घोषित किया गया है। डीएम के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।
