कम्पिल, समृद्धि न्यूज। शौच के लिए खेतों में बैठे युवकों को चोर समझकर ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने उसके ऊपर फायर कर दिया। एक युवक मौके से फरार हो गया। जबकि दो को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों को थाने लाकर पूछताछ करती रही। हालांकि सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। लोगों ने चोरों की आहट में कई मोहल्ले में फायरिंग भी की। पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करती रही।
नगर के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी ग्रामीणों ने रविवार रात दस बजे घरों के पीछे खेतों में तीन संदिग्ध युवकों को देखा। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों युवकों पर फायरिंग कर दी। घबड़ाये युवकों ने हाथ ऊपर कर दिए। जिसके बाद एक युवक मौके से फरार हो गया। अन्य दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों के साथ जमकर लाठी-डंडों से मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। युवकों ने पूछताछ में बताया कि वह पड़ोसी जनपद एटा के जैथरा से दोस्तों के साथ कंपिल अटैना घाट से जल लेने जा रहा थे। कंपिल-सिवारा मार्ग पर मोहल्ला पट्टी मदारी के निकट बाइक खड़ी कर वह खेतों में शौच करने चले गए। ग्रामीणों को आता देख एक साथी बाइक लेकर फरार हो गया। हालांकि देर रात युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
चोर समझकर ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
