छज्जा गिरने से घायल भाई-बहन की मौत

 परिवार में कोहराम, गांव में पसरा सन्नाटा
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर हड़ाई में बीते दिन छज्जा गिरने से घायल हुए भाई-बहन की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को धनपाल पुत्र भूरे के मकान का छज्जा बरसात के कारण अचानक छात्र-छात्राओं के ऊपर भरभराकर कर गिर पड़ा था। जिसमें बच्चे दब गए थे। ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेंस के द्वारा तत्काल ही घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया था। जहां से घायल कीर्ति पुत्री महिपाल 14 वर्ष, शशि पुत्री रघुपाल 5 वर्ष, आराध्या पुत्री धनपाल 7 वर्ष, मोदी पुत्र धनपाल, पालकी पुत्री महिपाल 9 वर्ष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया था। वहीं गंभीर रुप से घायल आराध्या पुत्री धनपाल 7 वर्ष, कुशल उर्फ मोदी पुत्र धनपाल उम्र 5 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। परिजन उन्हें कानपुर स्थित एक अस्पताल लेकर चले गए थे। जहां पर इलाज के दौरान भाई-बहनों ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पाते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वहीं मां रुबी समेत अन्य परिवारीजन बिलख पड़े। गांव में सन्नाटा पसर गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर पीडि़त परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *