उनके कब्जे से 01 तलवार व 02 डण्डे बरामद कर भेजा जेल ।
पीलीभीत/ पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना पूरनपुर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान दिनांक 06.08.2025 को पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा पूरनपुर के मोहल्ला इन्द्रानगर स्थित धनाराघाट रोड पर कुछ व्यक्ति राहगीर वाहनों पर “चोर-चोर” कहकर अफवाह फैलाकर पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। पुलिस टीम के मौके पर पहुँचने पर अभियुक्तगण खुशनैन, शहीद अहमद, शफीक, शादाब, सुहैल व 2-3 अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर तलवार व डंडों से जानलेवा हमला किया। थाना पूरनपुर पुलिस द्वारा खुशनैन, शहीद अहमद व शफीक को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तलवार व डंडे बरामद कर उपरोक्त अभि०गण के विरुद्ध थाना पूरनपुर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 05.08.2025 को उ0नि0 मय हमराहियान देखरेख क्षेत्र हेतु रवाना थे। मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा पूरनपुर के मोहल्ला इन्द्रानगर स्थित धनाराघाट रोड पर कुछ व्यक्ति वाहनों पर “चोर-चोर” कहकर अफवाह फैलाकर लाठी-डंडों व तलवार से हमला कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो 07-08 अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। पुलिस ने तलवारधारी खुशनैन, डंडा लिये शहीद अहमद व शफीक नि०गण मो० इन्द्रानगर कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत के कब्जे से तलवार व डंडे बरामद कर अभियोग पंजीकृत किया गया।
