रिडायर्ड ग्राम विकास अधिकारी को तमंचे से धमकाकर लूटा

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी से तमंचा लगाकर जेवरात लूट लिये। मामले में पीडि़त की पुत्री ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी नीलम राठौर पत्नी जयप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी यदुनाथ सिंह सोमवंशी वॉलीबॉल के पूर्व चैम्पियन हैं। उनके पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि याकूतगंज में वॉलीबॉल का मैच है। जिसमें उन्हें रेफरी की भूमिका अदा करनी है। लिहाजा यदुनाथ सिंह तय समय पर याकूतगंज जाने वाले टेंपो पर बैठे। याकूतगंज पहुंचकर उन्होंने उसी नम्बर पर फोन किया, तो वह युवक याकूतगंज क्रासिंग पर मिला। वह उन्हें याकूतगंज से फिर टेंपो में बैठाकर भोजपुर बघार लेकर आया और पैदल यदुनाथ को बघार की तरफ ले गया। जब बाग में पहुंचा, तो उसने यदुनाथ सिंह से गाली-गलौज कर तमंचा दिखाकर गले में सोने की चेन, एक अंगूठी व मोबाइल लूट लिया और धमकी देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *