नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव कक्योली में बुधवार को विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कुल 40 बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटा गया और बकाए की वसूली की गई। नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
इस दौरान कुल एक लाख 26 हजार रुपए का बकाया बिल की वसूली भी की गई। गांव में टीम देखकर लोगों में हडक़ंप मच गया। नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा ने बताया कि विद्युत बिल बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन को कटा गया है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि अपना बकाया बिल समय से अदा कर विभाग की कार्रवाई से बचें। चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में हडक़ंप मच गया। इस दौरान गौरव सिंह, हुकुम सिंह, प्रदीप कुमार, वीर सिंह, राहुल कुमार, विकाश शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
बकायेदारी में 40 के कटे विद्युत कनेक्शन
