नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों विकासखंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत शिवरई मठ में 700 साल पुरानी मजार में अराजकतत्वों द्वारा तोडफ़ोड़ करने के मामले में पुलिस व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मजार में ताला डालकर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। जिसके चलते गुरुवार को हिंदू संगठन के लोग भारी संख्या में पहुंच गये और मजार पर एकत्र होकर हंगामा किया। हंगामें की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इंस्पेक्टर कायमगंज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।
ब्रेकिंग न्यूज: 700 साल पुरानी मजार पर हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात
