समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए हैं। कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कडवा इलाके में सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ जब जवान बसंतगढ़ से एक अभियान से एक बंकर वाहन में सवार होकर लौट रहे थे।
वाहन सीआरपीएफ की 187 बटालियन का था। वाहन में 23 जवान सवार थे। दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधमपुर एडिशनल एसपी संदीप भट ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
केंद्रीय मंत्री डॉ0 जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि उधमपुर में कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ का एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में कुछ जवानों के बलिदान की खबर सुनकर व्यथित हूं। वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने अभी अभी डीसी सलोनी राय से बात की हैए जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं और मुझे जानकारी दे रही हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्वेच्छा से सहायता के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।
बलिदान जवान
- आनंद कोच, उम्र 27 वर्ष, निवासी मेघालय, बटालियन 137
- अरविंद उम्र 36 वर्ष, निवासी बिहार, बटालियन 187
- एक और
गंभीर रूप से घायल जवान
- करले गजानंद (महाराष्ट्र)
- सुनील ज़ाल्को (झारखंड)
- अनीश कुमार (केरल)
- मिलन कुमार (झारखंड)
- मोहम्मद मुश्ताक (जम्मू-कश्मीर, राजौरी)
- गोपा राम (राजस्थान)
- उधाराज (एएसआई यूपी)
- जितेन्द्र प्रधान (झारखंड)
- एस० सुडालाई मणि (तमिलनाडु)
- जाला विजय कुमार (गुजरात)
- सोनू कुमार (झारखंड)
- मुकेश कुमार (बिहार)
- जेण् हेब्रम (ओडिशा)
- राकेश कुमार (जम्मूए आर०एस०पुरा)
- धनराज पाहाडे (महाराष्ट्र)
- सुखविंदर सिंह (दिल्ली)
