बरखेडा पीलीभीत। दो बाईकों की भिड़ंत में दोनों बाईक सवार घायल हो गये जिन्हें सीएचसी बरखेड़ा भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर गाजीपुर तिराहे पर पीलीभीत की तरफ से आ रहे दो बाइक सवारों की जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें मां बेटे गंभीर रूप से घायल दूसरे बाईक बाले के भी गंभीर चोटें आई दोनों बाइक सवारों को बरखेड़ा सी एच सी में भर्ती कराया गया है जिसमें एक बाईक सवार रोहतास पुत्र मोहनलाल, रामकली पत्नी मोहनलाल जो अपने बेटे के साथ हल्द्वानी से आ रही व अपने घर परासी रामकिशन को जा रही थी इनके पीछे चंद प्रकाश पुत्र उदय राम उम्र लगभग 60 वर्ष बलदेवपुर से अपने घर ललौर गुदरान पुर को जा रहे थे यह दोनों बाइक सवार पीलीभीत से आगे पीछे चल रहे थे जैसे ही बरखेड़ा गाजीपुर तिराहे पर यह दोनों बाइक सवार पहुंचे ही थे की पीछे से दोनों आपस में भिड़ गये जिसमें दोनों बाइक सवारों को काफी चोटें आई पुलिस ने दोनों बाइक सवारो को बरखेडा सी एच सी मेंभर्ती कराया दिया जहां तीनों का इलाज चल रहा है। ग़लती किसकी है यह सब पुलिस की पूछताछ व जांच के बाद पता चलेगा।
