लोको दरगाह का 265वां सालाना उर्स 9 अगस्त से शुरु

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ की लोको स्थित ऐतिहासिक गंगा जमुनी की मिसाल दरगाह हजरत मखदूम शाह सय्यद शहाबुद्दीन औलिया अलैहि रहमा के दरगाह सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद शरीफ उर्फ़ मोहब्बत शाह व नायब सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद वसीम उर्फ मुहम्मद मियां ने पत्रकार वार्ता में बताया उर्स-ए-मखदूम 9 से शुरु होकर 12 अगस्त तक चलेगा। उर्स में महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि व तमाम प्रदेशों से जायरीन हिन्दू मुस्लिम सिख व अन्य धर्मो के लोग व मुरीदेन शिरकत करेंगें। दरगाह से हमेशा कौमी एकजैती का संदेश व गंगा जमुनी तहजीब का मरकज रहा है। सभी ने अपने-अपने अंदाज में फूल और चादर भी पेश कर अकीदत को पेश करेंगे।
कार्यक्रम में मौलाना प्रोफेसर डॉ0 मुफ्ती मुकर्रम अहमद नक्शबंदी, शाही इमाम मस्जिद फतेहपुरी चांदनी चौक दिल्ली, नशीन हुजूर साबिर उत्तराखण्ड, शाह अम्मार अहमद अहमदी उर्फ़ नय्यर मियां, सय्यद आले मुस्तफा उर्फ सोहेल मियां, मौलाना प्रोफेसर सय्यद शमीमुद्दीन मुनीमी पटना बिहार, मौलाना प्रोफेसर सय्यद मुक्तिदा हुसैन, मौलाना सय्यद नुरुल अराफात, मुफ्ती सय्यद शजर अली, शायर यूसुफ हातिफ अलीगढ़ मौजूद होंगे। ९ अगस्त शनिवार को बाद नमाज़ फज्र कुरआन ख्वानी, चिरागा रोशनी दरगाह शरीफ़ सायं 6 बजे, अहले सुन्नत कॉन्फ्रेंस रात बाद नमाज़ ईशा जिसमे कुआन ए पाक की तिलावत व नातिया मुशायरा और कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। 10 अगस्त रविवार को प्रात: नमाज़ फज्र कुरआन ख्वानी व खानकाहों की मीडिया से वार्ता होगी। रात १० बजे महफिल-ए कब्बाली होगी। दूसरा कुल होगा। ११ अगस्त को नमाज़ फज्र कुरआन ख्वानी व चादर तथा गागर दोपहर बाद नमाज़ होगी।कार्यक्रम कव्वालियों के साथ धूम धाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम में कव्वाल राजू मुरली शाहजहांपुर, शाहवेज वारसी बाराबंकी, कमालुद्दीन फर्रुखाबाद, रियाज़ भारती शमशाबाद, मुन्ना मेहरबान व दीगर कव्वाल पेश करेंगे। 12 अगस्त को गुस्ल मजारे पाक प्रात: नमाज़ फज्र कुरआन ख्वानी होगी। इस मौके पर सूफी फहीम उर्फ राजा, मौलाना शोएब आतीर मदारी, मिन्हाज उर्फ लवली, फहीम उर्फ राजू, हाजी वसीम जमा, मुबीन खान साबरी, अंसार साबरी, प्रवीन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शिवम, आकिब खान, रफत हुसैन, मुहम्मद हनीफ उर्फ बबलू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *