कमालगंज, समृद्धि न्यूज। भाजपा मंडल कमालगंज की बैठक एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि जिला मंत्री गुरुचरण आजाद का पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वतन्त्रता दिवस पर हर घर तिरगा पहुंचाने कि योजना बनाई गई। 11अगस्त को तिरगा यात्रा तपस्वी बाग से हनुमान मन्दिर तक, 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरगा लगाने की योजना और 15 अगस्त शाम पांच बजे ध्वज उतारने की जिम्मेदारी काकर्ताओं को दी गई। सदन दुबे, सचिन, रवि जाटव को सयोजक, सह सयोजक बनाया गया। कमालगंज में तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर तैयारी पूर्ण की गई है। जिसकी जानकारी भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश राजपूत ने देते हुए बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीशिखा स्मृति दिवस को काली पट्टी बाधकर बिरोध करेगें। 17 अगस्त को स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाकर महापुरषों को पुष्प अर्पित करेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मन्डल अध्यक्ष राजेश राजपूत ने की। संचालन सदन दुबे ने किया। इस मौके पर अनिल वर्मा, बबलू चौहान, विवेक शर्मा, विशाल शर्मा, अवनीश दुबे, दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष दुबे, मुख्तार हुसैन, जब्बार आदि लोग मौजूद रहे।
