सैफई विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति अजय सिंह का सोल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया भव्य स्वागत

कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

सैफई, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर अजय सिंह का शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में कंबाइंड इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पारंपरिक तरीके से ‘सोल’ उड़ाकर एवं विश्वविद्यालय का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
स्वागत समारोह में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव एवं उपाध्यक्ष योगेश यादव की अगुवाई में अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान सभी ने कुलपति अजय सिंह के कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित होने की आशा व्यक्त की।
इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, विनोद कुमार, अमित तिवारी, उमेश पांडे, श्याम प्रकाश, अजीत कुमार, संजीत यादव, बृजकिशोर यादव एवं ओपी यादव सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कुलपति को शुभकामनाएं दीं और विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कुलपति अजय सिंह ने सम्मान पाकर आभार प्रकट किया और कहा कि विश्वविद्यालय की गरिमा को ऊंचा उठाना तथा विद्यार्थियों, कर्मचारियों और मरीजों के हित में पारदर्शी और समावेशी कार्यशैली को अपनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *