रक्षाबंधन त्यौहार पर बसों में सीटों पड़ी कम

चालक-परिचालक की छुट्टी हुई निरस्त, बहनों के लिए तीन दिन नि:शुल्क सेवा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर नि:शुल्क रोडवेज बस यात्रा बहनों के लिए शुरु की गई है। जिसमें बालिकायें, महिलायें वृद्धाओं के अलावा उनके सगे संबंधी एक पुरुष भी फ्री जा सकता है। 8 अगस्त को सुबह 6 बजे से फ्री बस यात्रा प्रारंभ होकर जो 9 अगस्त को रहेगी व 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक सवारियां यात्रा कर सकती है। तीन दिवसीय बस यात्रा के लिए फर्रुखाबाद डिपों में 130 बसें विभिन्न रोड पर चलायी जा रही है।
जानकारी देते हुए एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर 130 बसें संचालित है। जिसमें दिल्ली मार्ग पर 40 बसें, आगरा रोड पर 26, एटा रोड पर 26, हरदोई मार्ग पर 6, बदायंू मार्ग पर 6, लखनऊ के लिए 2 बसें व कानपुर के लिए 2 बसें संचालित है। प्रतिदिन 10 हजार से लेकर 15 हजार सवारियां सफर करती है। 8 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक लगभग 14 से 15 हजार सवारियों ने सफर किया। जिसमें महिलाओं ने नि:शुल्क यात्रा की। रक्षा बंधन पर चालक, परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार चालक, परिचालकों को ड्यूटी पर लगाया गया है और उनकी छुट्टी निरस्त हुई है। 182 चालक व 214 परिचालक रोडवेज डिपों में तैनात है। आवागमन को लेकर यात्रा सुलभ हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किये गये है। बहनें अपने भाईयों के राखी बांधने के लिए जा रही है। जिसके लिए बस स्टैण्ड पर शुक्रवार को अच्छी खासी भीड़ दिखी। बस आते ही फुल हो जाती थी। यह सिलसिला रात्रि तक जारी रहा। शाहजहांपुर व बदायूं मार्ग पर सडक़ पर पानी भरे होने के कारण आवागमन अवरुद्ध हो रहा है। जिसके लिए टुकड़ों में बस चल रही है। वहीं शाहजहांपुर जाने वाली सवारियां पाली, शाहबाद होकर जा रही है। एआरएम ने बताया कि रोडवेज बस सेवा बहनों के लिए तीन दिन के लिए नि:शुल्क है। जो 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *