सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भैया-बहनों ने रक्षाबंधन के विषय में विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जीजीआईसी की प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत, अध्यक्ष शिवविलास त्रिवेदी, प्रबंधक संजीव चौहान, प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने मां सरस्वती को माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार कटियार ने रक्षाबंधन से संबंधित पौराणिक कथाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। मुख्य अतिथि दीपिका राजपूत ने रक्षाबंधन पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार न केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और प्रेम का भी प्रतीक है। विद्यालय में राखी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या भैया-बहनों ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका सुमन त्रिपाठी, पूनम शुक्ला ने निभाई। सभी भैया बहिनों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के बहनों ने फतेहगढ़ स्थित आर्मी सिख लाइट इनफेंट्री में जाकर सैनिकों को राखी बांधकर उनको सम्मान दिया। इस अवसर पर प्रदीप अवस्थी, रामानंद पांडे, शिवमोहन मिश्र, शिवकुमार यादव, राहुल कुमार, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अरुण कुमार, आलोक सिंह, रजनीश मिश्रा,अनमोल शुक्ला, संजीव, गोविन्द, बृजपाल सिंह, सोनम शुक्ला, सरला कश्यप, रश्मी परिहार, प्रियंका सिंह, आर्तिका शुक्ला, मंजरी सिंह आदि मौजूद रहे।
छात्रा बहनों ने सैनिकों की कलाई पर बांधी राखी
