फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि यंत्रीकरण की योजनाओं के अन्तर्गत की गई कृषि यंत्रों, स्माल गोदाम आदि की बुकिंग हेतु ई-लाटरी के माध्यम से चयन किया गया।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजना एवं अन्य संचालित योजनाओं के अन्तर्गत जनपद को आवंटित लक्ष्य के आधार पर कृषक विकास खण्डवार यंत्र की उपलब्धता के सापेक्ष आवश्यकतानुसार बुकिंग करते हैं। बुकिंग की अवधि 15 दिवस तक होती है। लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर ई-लाटरी आयोजित कराई जाती है लक्ष्य से कम अथवा बराबर आवेदन आने पर निदेशालय स्तर से आवेदन स्वीकृत किया जाता है। डीएम के निर्देशानुसार विकास खण्डवार हुई बुकिंग के आधार पर ई-लाटरी कृषि विभाग के पोर्टल से निकाली गई। जिसमें 38 यंत्रों के लिये कुल 138 आवेदन प्राप्त हुये थे। प्राप्त आवेदन पत्रों में से ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों का चयन किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अरविन्द मोहन मिश्र उप कृषि निदेशक, राघवेन्द्र सिंह जिला उद्यान अधिकारी, सुधीर कुमार गुप्ता जिला गन्ना अधिकारी, डॉ0 अभिमुन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, आर0के0 राठौर प्रतिनिधि जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक एवं ज्योती चौधरी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों का हुआ चयन, 38 यंत्रों के लिये कुल 138 हुए आवेदन
