पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। आसीवन थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जानकारी के अनुसार निधि सिंह 10 दिन पहले अपने मायके आई थी। बीते दिन उसका पति शोभित सिंह, जो फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पखरापुर गांव का रहने वाला है, ससुराल आया। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

परिजन घायल निधि को मियागंज सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पीड़िता के पिता नरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को ताजपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *