रक्षाबंधन आज, मेरा भाई तू मेरी जान है……….

समृद्धि न्यूज। हमेशा खुश रहे तू मेरी बहना..रक्षा बंधन पर हाथ में राखी बांधने और मीठा खिलाने के अलावा एक-दूसरे को शुभकामना देना भी बहुत अच्छा होता है। विश करने से रिश्तों में दूर कम होती है और अपनापन बढ़ता है। राखी 2025 के मौके पर अपनों को यूनिक कोट्स और शायरी व्हाट्सऐप करना चाहते हैं तो इन ऑप्शन्स को करें ट्राई। बहना तेरी हंसी ही मेरी सबसे बड़ी दौलत है, तू खुश रहे और तेरी सलामती है मेरी तमन्ना है। यही रखता हूं दिल में अपने अरमान तेरी जिंदगी में न आए किसी भी तरह का बुराई भरा तूफान।।

हाथ पर राखी बांध कर तेरी लंबी उम्रर की करती हूं कामना.. भाई, जिंदगी में किसी भी बुराई से न हो तेरा सामना।।। रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। त्योहार के जश्न को मनाने के कई तरीके हैं जिसमें से एक-दूसरे को शुभकामनाएं देना भी शामिल है, दूर हो या पास. राखी के संदेश रिश्तों में मिठास के साथ मजबूती लाने का काम भी करते हैं। बहन, भाई या अपनों को त्योहार की शुभकामना देने से न सिर्फ प्यार और अपनापन बढ़ता है, बल्कि दूरी भी कम होती है, ये तरीका यादों को ताजा करने का बेहतरीन जरिया है और इससे पॉजिटिविटी भी आती है।

रक्षाबंधन शुभ तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार श्रावण पूर्णिमा तिथि 08 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से लग चुकी है जो 09 अगस्त यानी आज दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। इस तरह के उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन आज मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *