समृद्धि न्यूज। दिल्ली में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश ने शनिवार को पूरे दिन थमने का नाम नहीं लिया। इससे मौसम काफी सुहावना हो गया। शनिवार 9 अगस्त पिछले 30 सालों में अगस्त महीने का सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली में अब आगे भी मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में भी बारिश की संभावना
10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान उत्तराखंड के कई इलाकों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 10-11 अगस्त को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर में भारी बारिश होने की संभावना है। 10 और 13 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
१0 से 15 अगस्त के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में गरज के साथ बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 10 अगस्त को तमिलनाडु, रायलसीमा,कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश होने की संभावना है।
