मैनपुरी: शॉर्ट सर्किट से मशरूम प्लांट में भीषण आग से लाखों का नुकसान

मैनपुरी,समृद्धि न्यूज। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम करपिया में कपिलमुनि एग्रो फूड्स के नाम से मशरूम उत्पादन केंद्र है। 7 मंजिला दो बड़े ब्लॉकों में मशरूम का बड़ी मात्रा में उत्पादन होता है। रविवार सुबह 6 बजे मशरूम उत्पादन केंद्र के मालिकों को आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। आसपास के जनपदों से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गईं, लेकिन आग दोनों ब्लॉकों में काफी तेज से फैल गयी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बेवर क्षेत्र के गांव करपिया स्थित कपिलमुनि कोल्ड स्टोर में करीब चार साल से कपिल मुनि एग्रो फूड्स के नाम से मशरूम प्लांट का संचालन हो रहा है। इस सात मंजिला प्लांट में मशरूम उत्पादन के लिए करीब सात सौ ब्लाक बनाए गए हैं। इसका संचालन मनोज कुमार सिंह करते हैं। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *