भोजपुर में ईद मिलादुन्नबी का जलसा सम्पन्न

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। हजरत इमाम हुसैन और हसन की याद में जलसा-ए-मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। अकीदतमंदों ने कुरान ख्वानी की।
भोजपुर में शनिवार को चैहल्लु के उपलक्ष्य में हजरत इमाम हुसैन और हसन हुसैन की याद में जलसा- ए-मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव और क्षेत्र का माहौल अकीदत और भाईचारे से सराबोर रहा। सुबह से ही मस्जिदों और इमाम चौक पर अकीदतमंदों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने कुराने पाक की तिलावत और कुरान ख्वानी करवाई फतहा पढ़ी। साथ ही देश और दुनिया के लिए दुआएं मांगी गईं। नाते पाक की गूंज से पूरा इलाका महक उठा। कार्यक्रम में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बड़े जोश और खरोश के साथ परंपरागत आयोजन का हिस्सा बने। इस अवसर पर गांव के लोगों ने मिलजुल कर गरीब, मिस्किन और बच्चों को खाना, फल और मिठाई वितरित की। इससे आपसी मोहब्बत, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम मजबूत हुआ। कार्यक्रम में कमेटी के हजरत यामीन हुसैन, लहीक हुसैन और सैयनुद्दीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए श्रद्धा और सम्मान के साथ हजरत इमाम हुसैन और हसन हुसैन को याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *