मैनपुरी, समृद्धि न्यूज। लाल किले की प्राचीर से 13 अगस्त को प्रधानमंत्री के संबोधन रिहर्सल के लिए मैनपुरी निवासी डॉ0 अजय तिवारी का नाम नामित किया गया है। जिससे पूरे शहर में गर्व से माहौल बन गया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना भोगांव के ग्राम धनऊ व वर्तमान नगर के पंजाबी कालोनी निवास पूर्व प्रधानाचार्य रामबाबू तिवारी के पुत्र डा0 अजय तिवारी को रिहर्सल के लिए लाल किले के राम पार्ट पर बुलाया गया है। वहां से राष्ट्र को संबोधित करना जनपद के लिए गौरव की बात की है। रिहर्सल के दौरान रक्षा मंत्रालय गृह मंत्रालय तीनों सेना प्रमुख के साथ समस्त उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के 59 मिनट 33 सेकंड के संबोधन और ध्वजा रोहण का रिहर्सल डॉ0 अजय तिवारी करेंगे। उन्होंने सोमवार को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन का सेमी रिहर्सल किया।
लाल किले से राष्ट्र के नाम सम्बोधन करेंगे मैनपुरी निवासी डा0 अजय तिवारी
