उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसो0 की जिला कमेटी घोषित

प्रांतीय अध्यक्ष ने दायित्वों की दिलायी शपथ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नरेन्द्र सरीन मान्टेसरी स्कूल फतेहगढ़ में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कार्यकारणी का निर्वाचन एवं अधिवेशन हुआ। प्रान्तीय अध्यक्ष तापश कुमार मिश्रा, प्रान्तीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, प्रान्तीय उपाध्यक्ष शमसाद खांन अतिथि के रुप में मौजूद रहे। प्रान्तीय अध्यक्ष ने बेसिक शिक्षा परिषद के लिपिकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की एवं हर समस्या के समाधान हेतु उपस्थित होने का वचन दिया। संचालन मजहर मोहम्मद खां ने किया। सभा की अध्यक्षता आई0पी0 सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर ने की। उन्होने अध्यक्षीय भाषण में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को आर्शीवाद दिया एवं कार्यों को ईमानदारी से करने की नसीहत दी। अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ अवस्थी ने अपनी कमेटी घोषित की। जिसमें सचिव/महामंत्री अरशद सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष अनुराग सक्सेना, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, उपाध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा, उपाध्यक्ष रिषभ शुक्ला, महिला उपाध्यक्ष सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष प्रतिभा दिवाकर, आडिटर निर्मल बौद्ध, संगठन मंत्री सुशील सक्सेना, गजेन्द्र सिंह को बनाया गया। उत्तर प्रदेशीय जू0हा0 स्कूल शिक्षक संघ के प्रातीय कोषाध्यक्ष मजहर मोहम्मद, जिलाध्यक्ष प्रवेश कटियार ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। तापस कुमार मिश्रा ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करायी। इस मौके पर त्रिपुरारी त्रिवेदी, सरिता बाथम, राहिमीन खान, मनोज कुमार, नीरज शुक्ला, उमेश चन्द्र, महेन्द्र वर्मा, सुनील कुमार, अवधेश कुमार, सहदेव सिंह, प्रतीक यादव, श्रीनिवास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *