बदमाशों की आशंका पर ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना नवाबगंज के गांव नादी वीरपुर में रविवार रात खेतों की ओर गए कुछ लोगों ने बदमाशों की चहलकदमी को देखा। खेतों से घरों की ओर भागकर आए लोगों ने बदमाशों के होने की जानकारी लोगों को दी। खेतों में बदमाशों की आशंका पर ग्रामीणों ने हाथों में टार्च, लाठी-डंडे व असलहों को लेकर खेतों में घेराबंदी कर शोर शराबा कर फ्रायरिंग शुरू कर दी। लोगों की ताबड़तोड़ फायरिंग से आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। लोग छतों पर चढक़र शोर मचाने लगे। इसी दौरान बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से निकल गए। इसके साथ ही नवाबगंज नगर के मौहल्ला नया गनीपुर, सिरमौरा बांगर आदि में भी खेतों में बदमाशों की आशंका पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे व टार्च लेकर शोर शराबा कर घेराबंदी की। लोगों द्वारा शोर मचाने व घेराबंदी करने से बदमाश मौके से भाग गए। लोगों ने रात भर छतों पर जागकर रात काटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *