चोरों ने घर से पार की हजारों की नकदी व जेवरात

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात घर में घुसे चोरों ने हजारों की नकदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही उन्होंने लोगों से सावधान रहने को कहा।
कोतवाली क्षेत्र के गाँव सुभानपुर के मजरा सत्तारनगर निवासी वारिस के घर में घुसे चोरों ने अलमारी से 53 हजार की नकदी व कीमती जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। जबकि वारिस विदेशी कुत्तों का व्यापार करते हैं। कुत्ते बाड़े में बंद थे और चोर माल चुरा ले गए। घटना की सूचना हल्का इंचार्ज जगदीश वर्मा को दी गयी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की। बताते चलें कि इस समय चोरों की आहट से नगर व ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। लोग रात में जाग-जागकर अपने पशुओं व अपने घरों की सुरक्षा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बाढ़ के चलते कई लोग बेघर हो गये हैं। जो सडक़ों पर रहकर गुजारा कर रहे हैं। संभावना जतायी जा रही है कि यह वही लोग हो सकते हैं। वहीं पुलिस ने भी ग्रामीणों से रात में सुरक्षित और सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *