समृद्धि न्यूज। फतेहपुर मकबरा विवाद में सपा नेता पप्पू चौहान का भी नाम सामने आ रहा है। इसी के बाद पार्टी ने उन पर सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई थी, साथ ही वो नारेबाजी करते देखे गए थे।
फतेहपुर जिले के अबू नगर मोहल्ले में एक मंदिर और मकबरे को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठन इस मकबरे को हजारों साल पुराना भगवान शिव और श्रीकृष्ण का मंदिर होने का दावा कर रहे हैं। हिन्दू संगठन मकबरे में पूजा पाठ करने पर अड़े हैं। जबकि, मुस्लिम पक्ष इसे नवाब अब्दुल समद का मकबरा बता रहा है। इस बीच बीते सोमवार को सैकड़ों की संख्या में हिंदू पक्ष के लोग मकबरे में घुस गए और तोडफ़ोड़ की थी। इसके बाद मुस्लिम समुदाय की तरफ से पथराव शुरू कर दिया गया। इस पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जब एफआईआर की लिस्ट बाहर आई तो बड़ा खुलासा हुआ।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपियों पर जबरन मकबरे में घुसने, तोडफ़ोड़ करने और शांति भंग करने का आरोप है। इस 11 लोगों में सपा नेता पप्पू सिंह का नाम भी शामिल है। आरोप है कि पप्पू सिंह मकबरे में तोडफ़ोड़ की घटना में शामिल थे।
फतेहपुर मकबरा विवाद: सपा नेता पप्पू चौहान को पार्टी ने किया निष्कासित
