फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इंटरनेशनल यूथ डे पर विभिन्न स्कूलों में आयोजित इंटरनेशनल रेड क्रॉस डे पर आपात स्थिति से बचाव थीम पर आयोजित पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता में स्कूलों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 69 छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने बच्चों को पेंटिंग एवं निबंध कल की प्रशंसा की एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया। डीएम ने द्वारा बच्चों को एक जिम्मेदार एवं आत्मनिर्भर नागरिक बनने के लिए मार्ग प्रदर्शित किया। उन्होंने प्रतिभा करने वाले स्कूल आर्मी पब्लिक स्कूल, गायत्री इंटरनेशनल, कनोडिया बालिका इंटर कालेज, एनकेपी इंटर कालेज, ब्लूबेल, सीपी विद्या निकेतन, ज्ञानफोर्ड इन्नोवेटिव स्कूल के शिक्षकों को प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा करने एवं बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ0 रजनी सरीन, वाइस चेयरमैन शीष मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष कौशल्या गिरी, सदस्य भूपेंद्र प्रताप, अनिल प्रताप सिंह, अनिल सिंह, अंजुम दुबे, पूनम शुक्ला एवं जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र सिंह एवं रेड क्रॉस के अन्य सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में किए गए योगदान की प्रशंसा की गई। आगे भी इसी प्रकार के आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। हर घर तिरंगा लगने की शपथ दिलाई।
पेंटिंग एवं निबंधन प्रतियोगिता के विजेताओं को डीएम ने किया सम्मानित
