जिला स्तरीय माध्यमिक वॉलीबाल प्रतियोगिता में मण्डल के लिए खिलाड़ी चयनित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद स्तरीय माध्यमिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श जनता इंटर कॉलेज रानू खेड़ा कमालगंज में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य राकेश कुमार राजपूत ने किया। प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज कायमगंज बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में सीपीवीएन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर रहा। प्रतियोगिता में चयनित सभी खिलाडिय़ों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता कानपुर देहात में सितंबर माह में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विजई रहे सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने बधाई दी। एवं सभी चयनित खिलाडिय़ों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करने की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव अतुल दास एवं सत्येंद्र सिंह, देवेंद्र चौहान, कुवंर रवि दयाल, दुर्विजय सिंह, अभिषेक अवस्थी, प्रशुभ गुप्ता, अनिकेत, सुनील कुमार पाल, केशव गंगवार, व इंजाज अहमद सिद्दीकी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *