हाइवे पर ब्लैक से स्पॉट्स किया गया निरीक्षण

उन्नाव, समृद्धि न्यूज।अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने लखनऊ-कानपुर हाइवे पर ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक स्पॉट्स पर ड्यूटी पर लगे ट्रैफिक पुलिस बल को सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु ब्रीफ किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने कहा कि ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जहां सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस बल को निर्देश दिए कि वे इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखें और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।

इस निरीक्षण का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। पुलिस निरंतर ऐसे प्रयासों के माध्यम से सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *