फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में 14 व 15 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी बैठक एवं तिरंगा यात्रा की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि 14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित होगी। जिसमें कानपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश राय मुख्य वक्ता के रूप में रहेंगे। साथ ही सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौन जुलूस के साथ पैदल मार्च आवास विकास तिराहे निकालेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सभी शक्ति केंद्रो पर झंडारोहण कार्यक्रम होंगे एवं जनपद में जहां भी महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित है वहां पर स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम किए जाएंगे। भाजपा कार्यालय पर भी झंडारोहण का कार्यक्रम होगा। विभाजन विभीषिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभाजन के दौरान उत्पन्न हुए हिंसात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी एवं भारत के विभाजन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों के लिए संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, अशनील दिवाकर, अभिषेक बाथम, अमरदीप दीक्षित, शिवांग रस्तोगी, अभिषेक बाजपाई, मयंक बुंदेला, विक्रांत तिवारी, अंकित गुप्ता, अंकित तिवारी, छोटू दुबे, धर्मेंद्र राजपूत, विकास पांडे, कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
भाजपा 14 अगस्त को मनायेगी विभाजन विभीषिका दिवस
