फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना विषय की बैठक का आयोजन किया गया।
परियोजना अधिकारी यूपीनेडा द्वारा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने पीएम सूर्यधर का जनपद का लक्ष्य 5314 है, जिसके अन्तर्गत एक अदद सोलर पावर प्लाण्ट स्थापित कराये जा चुके है। मेसर्स वाश इनर्जी सोलर शैल्यूशन ने बताया कि आरती देवी भगुवा नगला तथा आकाश कुमार तथा नवल किशोर मिश्रा 4-175 के बिजली के बिल में काफी त्रुटियां है। बिजली के बिल को सही कराने की मांग की। मेसर्स नव ज्योति ट्रेडर्स ने बताया कि लाभार्थी जमुना देवी तथा हरिज्ञाता नन्द की पीएम सूर्यघर की लोन की पत्रावली सेन्ट्रल बैंक शाखा फतेहगढ़ में लम्बित हैं। लोन की पत्रावली स्वीकृत न होने की कारण लाभार्थियों को पीएम सूर्यधर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी उपस्थित वेण्डर्स बिजली विभाग एवं बैंक से सम्बन्धित समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों से निराकरण कर लें। विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, विद्युत बिल एवं अन्य आने वाली समस्याओ को दूर करायें। जिससे जनपद की प्रगति में बाधा न हो, जो भी वेण्डर्स को विद्युत विभाग या बैंकों से समस्यायें आती है, उनका निराकरण शीघ्र सम्बन्धित अधिकारी करायें। इस असवर पर जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, धु्रव कुमार सीनियर मैनेजर ग्रामीण बैंक, मो0 मशीउल्लाह अधिशाषी अभियन्ता टेस्ट विद्युत ग्रामीण, वृजभान सिंह अधिशाषी अभियन्ता शहरी, सुशील कुमार अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, भूपेन्द्र सिंह प्रतिनिधि जीएमआर, बी0के0 सिह कृषि विभाग, राहुल देव सिंह वेण्डर कैमिया टेक्नालोजी, अकूर ट्रेडर्स वेण्डर, गार्गी एजेंसीज, अवधेश कुमार वेण्डर ब्राइट इण्डिया, मेसर्स एकेएनएस ग्रीन इंजीनियर, प्रशान्त दीक्षित वेण्डर वाश इनर्जी, आर0के0 राठौर एलडीएम कार्यालय के अलावा आलोक दुबे, आशीष मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार शाक्य, सुनील शाक्य, रामानन्द यादव, एपी सिंह, पियूष कुमार त्रिपाठी, सुरेन्द्र यादव, राघवेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र यादव, राजेश कुमार, सत्य नारायण सिंह, अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की डीएम ने ली बैठक, दिये आवश्यक निर्देश
