उन्नाव , समृद्धि न्यूज। स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी को लेकर रेलवे स्टेशन पर क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव के नेतृत्व में पुलिस और डॉग स्कवाड द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान आगामी स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया।
पुलिस ने रेलवे स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में जाकर संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की जांच की। वही डॉग स्कवाड की मदद से पुलिस ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम और अन्य जगहों में जाकर जांच की। इस दौरान पुलिस ने यात्रियों से कहा कि वह किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखते ही पुलिस को जानकारी दे । जिससे किसी भी अप्रिय घटनाओं पर करवाई की जाएगी।।
