कलेक्ट्रेट में कारागार राज्य मंत्री ने किया झण्डा रोहण

दिव्यांगों को वितरित की गई व्हीलचेयर, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 सफाई कर्मी हुए सम्मानित
आईटीआई ठंडी सडक़ के प्रधानाचार्य को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वतंत्रता दिवस के पावन दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण किया। साथ ही फतेहगढ़ स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट प्रांगण में मंत्री ने पांच दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर प्रदान किया। उसके बाद एक सुपर सीडर, एक मल्टी क्रॉप सीड ड्रिल और और एक आलू खुदाई की मशीन की चाबियां तीन किसानों को प्रदान की गई। पूर्व मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और उद्योग विभाग द्वारा अपने उत्पादों के लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की प्रशंसा की और उन्हें और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। डीएम ने मंत्री सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को पुष्प और पुस्तक देकर सम्मानित किया। मंत्री ने सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजन उर्मिला देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद ग्राम पंचायत और नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 सफाई कर्मियों का भी सम्मान किया। मंत्री ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को वितरण का कार्य मंत्री द्वारा संपन्न हुआ। 10 लाभार्थियों को टैबलेट, दो लाभार्थियों को आवास की चाबी, 5 लाभार्थियों को सी0एम0 युवा योजना के अंतर्गत चेक 5 लाभार्थियों को दिया गया। उद्यान विभाग के चेक 5 लाभार्थियों को पिछड़ा वर्ग कल्याण शादी अनुदान की स्वीकृति पत्र और 5 लाभार्थियों ड्रिल को वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 329 समूह के सापेक्ष 19 करोड़ की सीसीएल धनराशि का चेक प्रदान किया गया। कोविड महामारी के अंतर्गत मृतक हुए रोडवेज में परिचालक की विधवा सरिता सिंह को 50 लाख के राहत का चेक प्रदान किया गया। जनपद के राष्ट्रकवि और साहित्यकार डॉ0 शिव ओम अंबर और इतिहासकार भूपेंद्र सिंह द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। विधायक कायमगंज विधायक, अमृतपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष और सांसद महोदय व जिलाधिकारी ने अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि मंत्री ने आजादी की लड़ाई में अपने को कुर्बान करने वाले शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों का आवाहन किया कि हमें इस आजादी को संभाल के रखना है और ऐसे तत्वों से सावधान रहना है जो देश के बांटने की कोशिश कर रहे हैं और हमारे देश की एकता और अखंडता पर प्रहार करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *