नई दिल्ली। नासा के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट और भारतीय वायुसेना के गु्रप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अमेरिका से भारत लौट आए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री डॉ0 जितेंद्र सिंह, सीएम रेखा गुप्ता और छात्रों ने उनका स्वागत किया।
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की अपनी यात्रा के बाद रविवार भारत लौट आए हैं। शुभांशु एक साल से भी ज्यादा के लंबे समय से आईएसएस के लिए एक्सिओम-4 के लिए यूएस में ट्रेनिंग ले रहे थे। वतन वापसी पर शुभांशु का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके अलावा इसरो अध्यक्ष वी0 नारायणन भी शुभांशु का स्वागत करने पहुंचे थे।
#WATCH | Delhi: Group Captain Shubhanshu Shukla arrives back in India. He is welcomed by Union MoS for Science & Technology, Dr Jitendra Singh and Delhi CM Rekha Gupta.
He was the pilot of NASA's Axiom-4 Space Mission, which took off from NASA's Kennedy Space Centre in Florida,… pic.twitter.com/FTpP1NaY0O
— ANI (@ANI) August 16, 2025
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने किया स्वागत
गु्रप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भारत को पूरी दुनिया में गौरवान्वित किया है। इस बात का जिक्र लाल किले की प्राचीर से खुद पीएम मोदी भी कर चुके हैं। यही कारण है कि शुभांशु की वतन वापसी पर उनके स्वागत में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह खुद अगवानी करने पहुंचे। यहां जैसे ही शुभांशु एयरपोर्ट से बाहर निकले ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। वहां मौजूद लोगों ने जमकर भारत माता और वंदे मातरम जैसे नारे लगाए।
#WATCH | Delhi: Group Captain Shubhanshu Shukla arrives back in India. He is welcomed by Union MoS for Science & Technology, Dr Jitendra Singh and Delhi CM Rekha Gupta, in the presence of his wife, Kamna Shukla, and their son. Visuals from inside the airport.
He was the pilot… pic.twitter.com/EwWYT3EnWw
— ANI (@ANI) August 16, 2025
15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे शुभांशु
गु्रप कैप्टन शुभांशु शुक्ला नासा के एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ और 26 जून को आईएसएस से जुड़ा। उन्होंने अमेरिका की पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उजनांस्की-विस्निवस्की और हंगरी के टिबोर कापु के साथ 18 दिन के मिशन के दौरान 60 से अधिक प्रयोग और 20 जनसंपर्क सत्र किए। शुभांशु 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे।
परिवार भी भारी उत्साहित
लखनऊ में शुभांशु के परिवार का उत्साह चरम पर है। उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि बेटा वापस आ रहा है। हम उसे दिल्ली में मिलेंगे। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में शुभांशु की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा था कि उन्होंने एक अरब सपनों को प्रेरित किया है। भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को नई उड़ान दी है।
पीएम मोदी से हो सकती है शुंभाशु की मुलाकात
शुंभाशु शुक्ला की वतन वापसी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वे जल्द ही पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब शुभांशु अंतरिक्ष में मौजूद थे तब भी पीएम मोदी ने उनसे बातचीत की थी और जल्द मुलाकात का जिक्र किया था।
केंद्रीय मंत्री ने जितेंद्र सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज सुबह दिल्ली पहुंच चुके है। उनके साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी थे, जो भारत के पहले मानव मिशन गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थे। वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के मिशन के लिए भारत के नामित बैकअप थे।
