सिटी गर्ल्स इंटर कालेज में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुख़ाबाद सिटी गर्ल्स विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में १५ अगस्त को भव्य समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज़ दयाल द्वारा हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, अत: हमें राष्ट्र के विकास और उन्नति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रधानाचार्या ने राज्य मंत्री, माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश एवं शिक्षा निदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश भी पढक़र सुनाया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी प्लोमर ने कुशलता पूर्वक किया। समारोह में सभी शिक्षकगण एवं विद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह के समापन पर विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा और सभी विद्यार्थियों को बूंदी का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *