स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कनोडिया बालिका इंटर कालेज में ७९वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि लायंस क्लब के चेयरमैन राजन महेश्वरी, प्रबंधक सुनील अग्रवाल, समिति के सदस्य विजय गुप्ता, विनय अग्रवाल व प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या कुसुम लता, नीरज अग्रवाल, आशा गौड़ ने दीप प्रज्वलित कर झण्डा किया। अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। संचालन दर्शना शुक्ला व छात्रा शुभ्रा दीक्षित, इशिता गुप्ता ने किया। साथ ही शिक्षिका पूनम शुक्ला द्वारा स्वचरित कविता के माध्यम से प्रकृति प्रेम दर्शाया गया। शिक्षिका दर्शना आर्या, सुनीता पाण्डेय, समीक्षा अग्निहोत्री, नमिता, जया अग्निहोत्री, वीना अवस्थी द्वारा कार्यक्रम संचालित किये गये। नृत्य नाटिका, देशभक्ति गीत, भाषण, कविता आदि छात्राओं ने प्रस्तुत की। टेबिल, टेनिस एवं बैडमिंटन में राज्य स्तर पर चयनित सृष्टि राजपूत व वंशिका सक्सेना, अंशिका सक्सेना, उन्नति कश्यप, खुशी, दिव्यांशी अवस्थी, सरोजनी बाथम, चेतना आदि को सम्मानित किया गया। धन्यवाद प्रधानाचार्य ने ज्ञापित किया। इस मौके पर अजंट सिंह गुड्डू, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *