समृद्धि न्यूज। संघर्ष विराम का जिक्र करते हुए अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के तनाव पूर्ण रिश्तों को लेकर बयान दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रूबियो ने कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम जल्द टूट सकता है।
अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि उनका देश भारत और पाकिस्तान के बीच हो रही गतिविधियों पर हर रोज नजर रखता है, क्योंकि दोनों देशों के बीच संघर्ष-विराम बहुत जल्द टूट सकता है। रूबियो ने एक कार्यक्रम में कहा कि संघर्ष-विराम का एकमात्र तरीका यह है कि संघर्षरत पक्ष एक दूसरे पर गोलीबारी बंद करने पर सहमत हों। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हालिया तनाव को लेकर अमेरिका अपनी भागेदारी हमेशा से ही प्रबल बताता आ रहा है। अलग बात है कि भारत हमेशा से ही इन दावों का खंडन करते आया है। ऐसे में एक बार फिर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान सामने आया है। इस बार उन्होंने कहा कि अमेरिका हर दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हालात पर नजर रख रहा है, क्योंकि दोनों देशों के बीच हुआ संघर्षविराम कभी भी टूट सकता है। उन्होंने कहा कि युद्धविराम तभी संभव होता है जब दोनों पक्ष रुकने पर सहमत हों, लेकिन उसे बनाए रखना बेहद मुश्किल होता है।
स्थायी युद्धविराम का प्रयास
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध विराम बहुत जल्दी टूट सकते हैं, खासकर साढ़े तीन साल से जारी (यूके्रन) युद्ध के बाद, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी इस बात से असहमत होगा कि हम स्थायी युद्ध विराम का प्रयास नहीं कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक शांति समझौते पर पहुंचना है, ताकि न तो अभी युद्ध हो और न ही भविष्य में कोई युद्ध हो।
वहीं, एक न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में रूबियो ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र किया, जिसके बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार बार दावा किया है कि उन्होंने इसे रुकवाया। रूबियो ने कहा कि मुझे लगता है हम बहुत भाग्यशाली हैं और हमें एक ऐसे राष्ट्रपति के लिए आभारी होना चाहिए, जिन्होंने शांति बहाली को अपने प्रशासन की प्राथमिकता बनाया है।
