एस. जयशंकर से मिले चीनी विदेश मंत्री वांग यी

समृद्धि न्यूज। चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को भारत पहुंचे। 2 दिवसीय यात्रा के दौरान यी ने अपने समकक्ष डा0 एस0 जयशंकर से मुलाकात की। चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। डॉ0 एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई प्रमुख प्राथमिकता है।

संबंधों में एक कठिन दौर देखने के बाद दोनों राष्ट्र अब आगे बढऩा चाहते हैं। इसके लिए मजबूत प्रयास की जरूरत है। वहीं चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि हमने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखा है। वांगे पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से भी मुलाकात करेंगे। दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर चीनी विदेश मंत्री का स्वागत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *