ज्ञापन देकर व्यापारियों ने कट चालू कराने की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल की बैठक इटावा बरेली हाइवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर सम्पन्न हुई। बैठक में हाइवे पर बने कटों को बगैर सूचना बंद किये जाने से आम जन मानस एवं व्यापारियों को आवागमन में समस्या उत्पन्न हो रही है, यह चर्चा का विषय है। व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि हाइवे पर लाइटों को लगे लगभग ६ महीने बीत गये है, इसके बाद भी अभी तक लाइटें चालू नहीं है। नालियां अधूरी रह गयी है। जिससे आम जन मानस परेशान है। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने अभय यादव को संरक्षक नियुक्त किया और उनका स्वागत किया गया। वहीं व्यापारियों ने नेशनल हाइवे सेन्ट्रल जेल चौराहा पपियापुर मार्ग पर डिवाइडर कट जो छोड़ा गया है उसे बंद करने पर व्यापारी नाराज हुए और कलेक्टे्रट पहुंचकर एसडीएम रविन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि आने-जाने में आम जन मानस को परेशानी हो रही है। ऐसे में शीघ्र कट खोला जाये। इस मौके पर जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा, अनूप मिश्रा, योगेश गुप्ता, संजीव त्रिपाठी, अमित मिश्रा, देवेन्द्र सक्सेना, जितिन सिंह, अजय यादव, आशीष पाल, राहुल उपाध्याय, अवनीश कुमार, देवेन्द्र सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
हाइवे पर बने कटो को बंद करने का व्यापारियों ने किया विरोध
