संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता फांसी पर झूली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता ने फांसी लगा ली। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के अंतर्गत मोहल्ला अंडीयाना निवासी राहुल मिश्रा कचहरी में विधि व्यवसाय करते हैं। राहुल मिश्रा का बीते लगभग 6 महीने पूर्व 25 फरवरी 2025 को जनपद एटा के नयागाँव सराय अगहत निवासी अनिल कुमार मिश्रा की 30 वर्षीय पुत्री क्षमा के साथ विवाह हुआ था। सोमवार क्षमा फांसी पर झूल गयी। जानकारी होने पर राहुल मिश्रा ने पत्नी क्षमा को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में दोपहर 2 बजे भर्ती कराया। जहाँ उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची मृतक क्षमा की माँ सुषमा मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताते चलें कि राहुल मिश्रा बीते दिन ही क्षमा को मायके से बुलाकर लाये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *