परिजनों से विवाद होने युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, करंट लगने से नीचे गिरा

 गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल किया गया रेफर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात बिजली के पोल पर चढ़ा युवक करंट लगने से नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र में भर्ती कराया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बांगर निवासी ट्रैक्टर चालक विनीत कुमार शर्मा पुत्र हंसराम शर्मा बीती रात सूत्रों के बताए मुताबिक परिजनों से विवाद होने के कारण बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया और उसने विद्युत पोल पर लगे ट्रांसफार्मर को अपने हाथों से पकड़ लिया। जिससे वह नीचे धड़ाम से जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई और परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टर ने गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूत्रों के बताए मुताबिक उसके घर में शराब पीने को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। नशे की हालत में युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया और ट्रांसफार्मर को पकड़ लिया। जिससे नीचे गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *