पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गौशाला के केयरटेकर व संचालक पर मुकदमा दर्ज

क्योंलडिया/बरेली, समृद्धि न्यूज। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मधु नगला में वृहद गौशाला में कार्यरत केयरटेकर विमल मृतक गोवंशों को ट्रैक्टर लगाकर खींच रहा था जिससे यह कलयुग का यमराज मालूम पड़ रहा था मृतक गायों को ट्रैक्टर से खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक देशराज की जांच के बाद वृहद गौशाला में कार्यरत केयरटेकर विमल के साथ ही गौशाला के संचालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *