मनिका विश्वकर्मा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज

समृद्धि न्यूज। मनिका विश्वकर्मा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के ताज से नवाजा गया। वह इस साल के अंत में थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मनिका विश्वकर्मा का सपना सच हो गया। वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बन चुकी हैं। इस साल के आखिर में वह थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस ब्यूटी पेजेंट ने मनिका विश्वकर्मा का जीवन बदल दिया, उन्हें अधिक आत्मविश्वासी बना दिया है।

मनिका विश्वकर्मा बोली: मेरी यात्रा मेरे शहर गंगानगर से शुरू हुई

मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने पर मनिका विश्वकर्मा ने कहा कि मेरी यात्रा मेरे शहर गंगानगर से शुरू हुई। मैं दिल्ली आई और प्रतियोगिता की तैयारी की। हमें अपने अंदर आत्मविश्वास और साहस जगाने की जरूरत है। सभी की इसमें बड़ी भूमिका थी, मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मेरी मदद की और मुझे इस योग्य बनाया कि मैं आज हूं, प्रतियोगिता सिर्फ एक क्षेत्र नहीं है, यह अपनी ही एक दुनिया है जो व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करती है।

 ज्यूरी मेंबर उर्वशी रौतेला ने जाहिर की खुशी

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की ज्यूरी मेंबर के तौर पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी इवेंट में मौजूद थीं। वह मनिका विश्वकर्मा की जीत पर खुश हैं। उर्वशी कहती हैं, कॉम्पिटिशन बहुत मुश्किल था, लेकिन विनर हमारे साथ है। हमें बहुत खुशी है कि मनिका विनर बनीं। अब वह मिस यूनिवर्स में हमें जरूर गर्व करने का मौका देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *