कायमगंज, समृद्धि न्यूज। गैस रिसाव से नानवेज की दुकान में आग लग गयी। देखते ही देखते २४ मुर्गे व हजारों की नकदी खाक हो गयी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिलाँका निवासी रवि चक पुत्र राम भरोसे चक की फास्ट फूड की दुकान कायमगंज रेलवे स्टेशन पश्चिमी क्रासिंग के पास है। गैस के रिसाव के कारण नॉनवेज की दुकान में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 24 मुर्गे, 14 हजार की नगदी व दुकान का सभी सामान जलकर राख हो चुका था।
गैस रिसाव से नानवेज दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान
