पत्नी ने पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार

उन्नाव, समृद्धि न्यूज।अजगैन थाना क्षेत्र के सिंधनापुर गांव स्थित बाग में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं आरोप है कि पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिधनापुर निवासी राजेश 48 वर्ष पुत्र भवानी जो परिवार के साथ रहकर जीवन यापन कर रहा था।जिस पत्नी ने जिसके साथ जीवनभर साथ निभाने का वादा किया था, विश्वासघात कर साजिश का शिकार बनाकर हत्या कर शव छिपा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हसनगंज अजगैन कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुँची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । वही पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। लोग अविश्वास में हैं कि एक पत्नी और बेटी मिलकर उसका खून कर सकती हैं जिसने दोनों को जीवन दिया, सहारा दिया। गांव के बुजुर्ग और पड़ोसी भी दबी जुबान में कहते नजर आए किसे पता था 25 साल का साथ इस अंजाम तक पहुँचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *