- जय कन्हैया लाल की गूंजा जयघोष
- महिला श्रद्धालुओ ने सोहर गाकर कन्हैया जी के छठी का जश्न मनाई
चुनार।स्थानीय कोतवाली परिसर में श्रीकृष्ण (कन्हैया जी) की छठी धूम धाम से मनाई गई। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण एवं राधा का जी का भव्य श्रृंगार कर उनको खीर, अछवानी, पुड़ी, मिष्ठान, फल फूल आदि अर्पित किया गया।जय कन्हैया लाल की गूंज से वातावरण श्रीकृष्णमय हो गया। महिलाओं ने सोहर गाकर जश्न मनाई। इस अवसर आराधना मिश्रा, सरिता तिवारी,रेखा सोनी, नंदनी सोनी, अनील मिश्रा, अविनाश राजन अवस्थी, नीरज सेठ, हेड मोहर्रिल जुग्गी लाल, कांस्टेबल विमलेश , रामु माली सहित बड़ी संख्या भक्त मौजूद रहे।।
