वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों को किया गया सम्मानित

सेवानिवृत्त के बाद वरिष्ठ नागरिकों का समाज के प्रति दायित्व और बढ़ जाता: राजेश निरालो
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय पाठशाला इण्टर कालेज में सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स संगठन द्वारा विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ0 रंगनाथ मिश्रा ने 80 वर्ष से ऊपर के सेवानिवृत शिक्षकों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान करते हुये कहा कि यह हम सभी के लिये गौरव का पल है कि हम आज सार्वजनिक रूप से विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर अपना योगदान देने वाले सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी अम्बरीष बाजपेयी ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों और शिक्षकों की जो भी समस्यायें होगी। उनका प्रमुखत: के साथ निस्तारण किया जायेगा। कोषागार में अगर कोई समस्या आती है तो सेवानिवृत शिक्षक एवं कर्मचारी मुझसे सीधे सम्पर्क अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत संयुक्त निदेशक होम्योपैथिक डॉ0 मधुरंजन सक्सेना ने कहा कि बुढ़ापे का शेष जीवन शान्तिपूर्ण आत्मचिन्तन तथा भगवान का भजन करने के लिये होता है, समय बदल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को समाज में सम्मान की जगह उपेक्षा मिल रही है। सभी को एक दिन वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी अगर कोई समस्या है तो वह मुझसे परामर्श ले सकते हैं। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि हमारे कालेज में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेशनर्स एसोसियेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि माता पिता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन अति आवश्यक है। अध्यक्षता करते हुये सेवानिवृत प्रधानाचार्य रामकिशोर शर्मा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाइये-लिखाइये, खिलाइये-पिलाइये, लेकिन बुढ़ापे में उनसे सहयोग की आशा बिल्कुल न करें। जिलाध्यक्ष विष्णु भगवान कटियार ने सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाते हुये कहा कि सेवानिवृत कर्मियों की उपेक्षा सरकार को मंहगी पड़ेगी। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश निराला ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का समाज के प्रति दायित्व और बढ़ जाता है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 प्रभूदयाल ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर माता पिता को अधिक से अधिक खर्च करना चाहिये। सेवानिवृत कर्मचारियों के प्रति विभागों का रवैया ज्यादा अच्छा नहीं होता है। इस अवसर पर राजीव बाजपेयी, नन्दकिशोर शर्मा, सुभाषचन्द्र गुप्ता, विनोद उपाध्याय, मुनीश दीक्षित, राजेश बंसल, अखिलेश मुरारी पाण्डेय आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन राजेश निराला एवं राजीव बाजपेयी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *