फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहम्मदाबाद विकास खण्ड गैसिंहपुर के पी.एम. श्री विद्यालय की शिक्षिका प्रकृति प्रेमी पुष्पा सिंह ने तुलसी के पौधे वितरित किये। विद्यालय परिसर में अभिभावकों एवं बच्चों को तुलसी के पौधे वितरित कर उनकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी कि तुलसी एक औषधि है। विभिन्न प्रकार की दवाइयों में काम आती है, साथ ही तुलसी का पौध शुभ है और हर घर में पूजन किया जाता है। उन्होंने बच्चों को हरियाली अपनाने की प्रेरणा दी, साथ ही समय-समय पर बच्चों को पौधा भेंट करना, आसपास के लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना उनका परम उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि जितनी हरियाली होगी और प्रकृति जितनी सुंदर होगा उतना ही हम शुद्ध जलवायु ले सकेंगे। पेड़ों के कटान के चलते हम शुद्ध जल वायु खोते जा रहे है, इसलिए सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाये और अपने घरों में कमलों में, छतों पर, बगीचे में पौधे लगाये। जिससे हम शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि पौधों व हरियाली से हमें प्रेम है और इसीलिए हमने अपने घर में भी बहुत सुंदर पौधों का बगीचा बना रखा है और उन्हें संरक्षित करती रहती हूं। हम सबका कर्तव्य है कि पौधों की देखभाल करें और सभी को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। स्काउट गाइड के जिला आयुक्त बुलबुल पुष्पा सिंह स्काउट की मुहीम में भी लोगों को तुलसी का पौधा वितरित करती चली आ रही है। उनका यह प्रेरणादायक कार्य सभी को अच्छा लगता है। तुलसी का पौधा सुख समृद्धि लाता है और हर व्यक्ति आसानी से अपने घरों के गमलों में लगा सकता है। प्रकृति का संदेश देकर उन्होंने तुलसी के पौधे वितरित किये और सभी को पौधों को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया।
प्रकृति का संदेश देकर पुष्पा सिंह ने बांटे तुलसी के पौधे
